फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में महिला बंदी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में दहेज हत्या के दोष में आजीवन कारावास की सजा काट रही 60 साल की महिला की रविवार शाम को मौत हो गई। कोराना संक्रमण परीक्षण होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

कुसमा देवी (60) पत्नी दिगंबर सिंह निवासी खान आलमपुर, हरदुआगंज 30 मई 2012 को बहू की हत्या के आरोप में जेल में निरुद्ध की गई थीं। 30 अक्तूबर 2016 को महिला को मामले में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। महिला तभी से सजा काट रही थी। पिछले सप्ताह महिला के मुंह से अचानक से खून आने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां डाक्टरों ने उपचार कर दवा दे दी। रविवार को फिर से महिला की हालत बिगड़ी तो उसे जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका का बेटा भी जेल में दहेज हत्या के दोष में सजा काट रहा है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। कोविड परीक्षण होने के बाद पोस्टमार्टम होगा, जिसके बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा। जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने कहा कि मामले में सभी विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें