फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से पहले नाले नालियों की सफाई के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने नगर निगम व निकायों को बरसात से पहले सभी नाले एवं नालियों की सफाई कराये जाने के निर्देश दिये हैं। बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक में अधिकारियों को बाढ़ से संबंधित तैयारियां पूर्ण करने, गोताखोर व नाविकों के नंबर संरक्षित करने के निर्देश दिये गये। नीम व करबन नदी को पुनर्जीवित करने के कामों को भी तेजी से पूरा कराने को कहा गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में हुई स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक में संभावित बाढ़ से होने वाली जान-माल की हानियों को रोकने के संबंध में चर्चा हुई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बाढ़ सुरक्षा समितियों का गठन एवं तटबंधों की निगरानी हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिये गये। बाढ़ निरोधक कार्यों के क्षतिग्रस्त स्थल पर मरम्मत करने के लिए मजदूर एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जाय। डीएम ने कहा कि संभावित बाढ़ के समय प्रभावित ग्रामों में प्रकाश के लिये जेनरेटरों की भी व्यवस्था कर ली जाय। पीडब्लूडी को बाढ़ के समय प्रभावित संपर्क मार्गों के आवागमन हेतु उपयुक्त योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।
पुलिस को मोटरबोट की व्यवस्था तथा बाढ़ चौकियों की स्थापना करने के साथ ही वायरलेस सेटों का भी प्रबंध करने को कहा गया। जलकल विभाग को वर्षाकाल में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने तथा संक्रमण मुक्त पानी के लिए क्लोरोनाइजेशन की व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए सीडीओ अनुनय झा ने बताया कि जनपद में मुख्य रूप से गंगा एवं यमुना नदी के किनारे बसे ग्राम बाढ़ से प्रभावित होते हैं। बिजौली के 13 ग्रामों में बाढ के समय खतरा रहता है तो टप्पल 6 ग्राम बाढ़ से प्रभावित होते हैं। सिंचाई अफसरों को नीम नदी और करवन नदी के जीर्णोद्वार एवं अपने वास्तविक रूप में लाने के कामों में सहयोग करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश
-संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों में खाद्य सामग्री, कैरोसिन, माचिस व्यवस्था
-पर्याप्त मात्रा में डीजल, पेट्रोल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय
-जल जनित बीमारियों की रोकथाम को चिकित्सकों का ड्यूटी चार्ट
-शिविरों की व्यवस्था तथा दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय
-पशु चारे की व्यवस्था, बीमारियों से निपटने को पशु टीकाकरण
-नुकसान के आंकलन को राजस्व टीम गठन के आदेश
-बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कृषि भूमि एवं फसलों की क्षति आंकलन का चार्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें