फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से दूसरी मौत, एक महिला पॉजिटिव मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
उस्मानपाड़ा की कोरोना वायरस से संक्रमित 45 वर्षीय महिला की जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। यह जिले में कोरोना से मौत की दूसरी घटना है। वहीं, सराय हकीम की 58 साल की एक महिला कोरोना वायरस की चपेट में आ गई है। इस तरह जनपद में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। इसमें से दो की मौत हो गई है और 11 मरीज ठीक हो गए हैं। शेष 31 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

उस्मानपाड़ा निवासी 45 वर्षीय महिला का नमूना 30 अप्रैल को लिया गया था। उसकी 2 मई को संक्रमित होने की रिपोर्ट आई। मंगलवार को जेएन मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। इसके अतिरिक्त सराय हकीम की 58 साल की एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। यह तीन दिन पहले सराय हकीम में संक्रमित पाई गई 60 साल की बुजुर्ग महिला की पड़ोसी है। संक्रमित महिला को एल वन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसके घर के आसपास वाले इलाके को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि अब तक कोरोना के 44 मरीजों में से आज तक 11 स्वस्थ हो चुके हैं। सभी 11 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में कोरोना के 31 एक्टिव केस है, जिनका एल वन अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें