फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी शराब की खरीदारी को लगीं कतारें

विज्ञापन
नौरंगाबाद अंग्रेजी शराब की दुकान में एक दूसरे के नजदीक लगकर लगकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उ? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
लॉकडाउन में शराब बिक्री चालू होने के दूसरे दिन भी ठेकों के बाहर मदिरा के शौकीनों की लंबी कतार लगीं। सुबह दस से शाम सात बजे के बीच खुली दुकानों से दूसरे दिन करीब 10 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। इससे आबकारी विभाग को ढाई करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। हालांकि, पुलिस की निगरानी में शराब बिक्री होने से अफरातफरी और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी नहीं हुई। सोमवार की अव्यवस्थाओं की अपेक्षा मंगलवार को सभी प्रक्रिया क्रमानुसार हुईं।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा के मुताबिक सुबह दस बजे से ही शराब ठेके खुल गए। लोगों के खरीदारी के लिए पहुंचते ही संबंधित थाना पुलिस भी ठेकों पर पहुंच गई। निर्धारित दूरी पर बनाए गोलों में ग्राहकों को खड़ा कराया गया। कुछ दुकानों के बाहर गोले नहीं बनेे थे। उनके संचालकों को फटकार लगाकर गोले बनवाए गए। उसके बाद बिक्री कराई। शाम तक करीब दस करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हो गई। इससे विभाग को करीब ढाई करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इधर, ठेका संचालकों द्वारा शराब की बोतलों पर अधिक दाम वसूलने की शिकायतों का जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा को टीम बनाकर ठेकों पर चेकिंग कराने के निर्देश दिए।
11 टीमों को चेकिंग में लगाया, अधिक दाम वसूले तो लाइसेंस होगा निलंबित
जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा के मुताबिक जिले के कुछ ठेका संचालकों के संबंध में जानकारी मिली है कि वह तय दाम से अधिक वसूली कर शराब की बिक्री कर रहे हैं। इन दुकानदारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाने के लिए 11 टीमों को लगाया गया है। टीम साधा वर्दी में ग्राहक बनकर पहुंचेगी। अगर, किसी दुकानदार ने शराब के अधिक दाम वसूले तो उसका लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा। वहीं, किसी उपभोक्ता के पास ज्यादा दाम वसूली की शिकायत है तो वह लिखित शिकायत कार्यालय में जमा कराए। शिकायत के आधार पर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें