फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 अप्रैल से भी नहीं मिलेगी शहरी क्षेत्र में छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
20 अप्रैल से लगा कोरोना संक्रमण का ग्रहण बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन जारी रहा। एएमयू की एक रेजीडेंट डाक्टर सहित दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही 27 अप्रैल से शहरी क्षेत्र मेें लॉकडाउन की बंदिशों में मिलने वाली छूट के आसार ने भी दम तोड़ दिया है। वर्तमान में चार इलाकों को हॉटस्पाट और एक इलाका सील है। इन इलाकों से लगातार मिल रहे केसों को देखते हुए जिला प्रशासन किसी भी प्रकार से ऐसी कोई गलती करने के मूड में नहीं है, जिससे जनता का आवागमन सड़कों पर हो और कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़े।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि देहात क्षेत्र में 20 अप्रैल सेे ही औद्योगिक इकाईयों का संचालन शुरू कर दिया है। साथ ही तालानगरी की फैक्टरी, देहात में मनरेगा मजदूरी से होने वाले काम, खेती-किसानी के काम में छूट आदि दी गई है। इधर, शहरी क्षेत्र में छूट देने का प्लान 21 अप्रैल को तैयार किया गया था। मगर, कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के कारण उक्त प्लान को लागू नहीं किया जा सका। आने वाले दिनों में केसों की स्थिति के आधार पर छूट का प्लान तैयार किया जाएगा। फिलहाल, शहरी क्षेत्र में लगातार मिल रहे मरीजों को देखतेे हुए छूट देना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें