फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में 4.27 लाख घरों का सर्वे, 1029 बीमार

विज्ञापन
नुमाइश ग्राउड मैदान में सेनेटराइज का छिड़काव करता फायर कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पोलियो की तरह कोरोना वायरस को हराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले भर में चलाए जा रहे महाअभियान में तीसरे दिन तक 4 लाख 27 हजार से अधिक घरों का रिकार्ड सर्वे कर लिया गया है। इस दौरान बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ से संबंधित 1029 लोग मिले हैं।
विज्ञापन

पांच दिवसीय अभियान के तीसरे दिन अलीगढ़ शहर सहित 13 ब्लॉकों में 2245 टीमों द्वारा 1,75,631 घरों का सर्वे किया गया। पूरे जनपद में 420 लोग खांसी, बुखार एवं सांस की बीमारी से पीड़ित मिले। शहरी क्षेत्र में 230 बाहरी लोग भी मिले। चंडौस क्षेत्र में सर्वाधिक 350 बीमार लोग मिले। नोडल अधिकारी डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि आज पांच दिवसीय अभियान का तीसरा दिन है। पांच दिन में 8 लाख से अधिक घरों का सर्वे होना है। उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय अभियान के पहले दिन 92,429 और दूसरे दिन 1,59,789 घरों का सर्वे किया गया था। पहले दिन पूरे जिले में 62 और दूसरे दिन 547 मरीज मिले थे।
सर्वे के दौरान डोरीनगर में भंडाफोड़
अलीगढ़। सर्वे के दौरान ही डोरीनगर में एक मकान में बाहरी लोगों के होने का भंडाफोड़ हुआ। बुधवार को टीम डोरीनगर में सर्वे को पहुंची थी। सर्वे के दौरान महिला द्वारा गलत नाम बताना और दूसरे सदस्य द्वारा गलत सूचना देने पर संदेह हुआ। एक महिला द्वारा कई लोगों को अपने घर में छुपा रखा था। अभी मामले की छानबीन चल रही है। सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें