फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक विवेक बंसल, यूपीसीए के सचिव सहित सात पर फ्रॉड का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के नाम पर प्रशिक्षुओं से 500-500 रुपये पंजीकरण के लिए वसूलने के आरोप में पूर्व विधायक विवेक बंसल, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव युद्धवीर सिंह, अब्दुल वहाब सहित सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। एडीसीए के सचिव प्रदीप सिंह ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। प्रदीप सिंह ने सचिव युद्धवीर सिंह की मिलीभगत बताते हुए उनके साथ पूर्व विधायक विवेक बंसल, फजाहत अली, सर्वेश कुमार, सैय्यद अब्दुल वहाब, अब्दुल लतीफ, मुताहिर जैदी पर खुद को अलीगढ़ का पदाधिकारी बताकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रदीप सिंह निवासी जॉनसन कंपाउंड जेल रोड ने तहरीर में आरोप लगाया कि यूपीसीए की वेबसाइट पर सैय्यद अब्दुल वहाब को सचिव दर्शा रखा है। इसी वेबसाइट के माध्यम से एडीसीए के नाम का इस्तेमाल कर छह से 16 जनवरी 2020 के बीच उनकी संस्था ने प्रशिक्षुओं से पंजीकरण के नाम पर वसूली की है। प्रदीप आरोप है कि आरोपियों ने पूर्व में भी गड़बड़ी कर उनको मृत दर्शा दिया था। उस मामले में पहले से मुकदमा दर्ज है, जिसकी जांच जारी है। इसी मामले में उन्होंने बीसीसीआई को भी शिकायत की थी। युद्धवीर और उनके एक अन्य साथी यूपीसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक शर्मा पर चंदौली में भी फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज है। प्रदीप सिंह ने पुलिस को दी लिखित तहरीर में खुद की और परिवार की जान को भी आरोपियों से खतरा बताया है।
इस मामले में क्वार्सी इंस्पेक्टर विनोद कुमार का कहना है कि प्रदीप सिंह की तहरीर के आधार पर पूर्व विधायक विवेक बंसल सहित सात लोगों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें