फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता बच्चे का कुंडी में मिला शव

विज्ञापन
आदित्य का फाइल फोटो। - फोटो : CHHARRA
विज्ञापन
बरला गांव रघुपुरा निवासी बच्चे का शव सोमवार को गांव से बाहर एक जंगल में लगे ट्यूबवेल की कुंडी में पड़ा मिला। बच्चा 13 फरवरी की शाम से लापता था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव रघुपुरा निवासी नीटू कुमार मजदूरी करता है।13 फरवरी को उसका बेटा आदित्य (6) अपने बड़े भाई श्रीकृष्ण के साथ घर के बाहर खेल रहा था। थोड़ी देर बाद श्रीकृष्ण घर आ गया, लेकिन आदित्य नहीं लौट। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब आदित्य कहीं नहीं मिला तो अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार सुबह आदित्य का शव जंगल में लगे ट्यूबवेल की कुंडी में पड़ा मिला। सूचना पर क्षेत्राधिकारी बरला व कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें