फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरुद्ध अर्धनग्न होकर सिलिंडर लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में बृहस्पतिवार को चंडौस कस्बे में अर्धनग्न होकर गैस सिलिंडर लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकारों के खिलाफ नारेबाजी भी की। भाकियू के नेता मुस्तकी पठान ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसान व मजदूर विरोधी हैं। दोनों सरकारों ने मिलकर आमजन को काफी परेशान किया है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। डीजल व पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार किसानों का खून चूस रही है। इस मौके पर रमेश राघव, सिकंदर खां, रामदयाल योगी, महावीर सिंह, छिद्दा चौधरी, फैसल, वजीर, शामीन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें