फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट लगाने को लेकर खूनी संघर्ष में 11 लोग घायल

विज्ञापन
घायल बुजुर्ग। - फोटो : CHANDAUS
विज्ञापन
बृहस्पतिवार तड़के क्षेत्र के गांव नगला जैत में विवादित जगह पर गेट लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट-पथराव व फायरिंग हो गई। जिसमें दोनों तरफ से 11 लोग घायल हो गए। मामले में दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है। गांव शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को नगला जैत में एक पक्ष की तरफ से विवादित जगह पर लोहे का गेट लगवाने की तैयारी की जा रही थी। तभी गेट का विरोध कर रहे दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। उसके बाद दोनों तरफ से पथराव व फायरिंग होने लगी। जिसमें बुजुर्ग सोनपाल सिंह गोली लगने से घायल हो गए। दोनों तरफ से सोनपाल सिंह, हरिओम सिंह, ओमकार सिंह, कविता देवी, प्रेमवती, धर्मेंद्र, राकेश सिंह, बीरेद्र, अंगूरी, नीरज, मंजीत घायल हो गए। सूचना पर चंडौस कोतवाल मनोज कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया।
बीरेन्द्र चौहान पुत्र मनवीर ने 12 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष से बीरेन्द्र शर्मा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्ष के 11 लोगों को हिरासत में ले लिया है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

गेट लगाने को लेकर गांव नगला जैत में दो पक्षों में मारपीट व पथराव हुआ है। दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग करने की बात सामने आई है। दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। गांव में पूरी तरह शांति है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात करदी गई है।
विज्ञापन

मनोज कुमार कोतवाल चंडौस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें