फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के बवाल के दौरान पुलिस को 1.83 लाख रुपये का हुआ था नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के दौरान 15 दिसंबर की रात को एएमयू में और 20 दिसंबर को शाहजमाल और चरखवालान हुए बवाल के दौरान पुलिस के संसाधनों के नुकसान की भरपाई बलवाइयों से होगी। बलवाइयों ने पुलिस के छह ब्रज वाहनों को पथराव से क्षति पहुंचाई है। 12 कुर्सियों और सार्वजनिक स्थलों पर लगे 4 सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए हैं। ब्रज वाहनों में हुए नुकसान का आकलन 1.15 लाख रुपये किया गया है। वहीं, कुर्सी और सीसीटीवी कैमरों का नुकसान 68 हजार रुपये आंका गया है।
विज्ञापन

इस तरह से ये पूरी रकम 1.83 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से इस नुकसान की भरपाई के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी गई है। अब जिला प्रशासन इसको शासन को संदर्भित कर रहा है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की पुलिस के साथ पुख्ता सुरक्षा तैयारियां होने की वजह से अलीगढ़ में सरकारी व सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है।
पुलिस विभाग की ओर से जो नुकसान की रिपोर्ट आई है उसको शासन को भेजा जाएगा। शासन के निर्देश के अनुसार उस पर आगे वसूली की कार्रवाई होगी। ये वसूली संबंधित बलवाइयों से ही किए जाने का निर्देश है। ऐसा ही होगा। इसमें पुलिस की मदद भी ली जाएगी। पुलिस इस रकम को बवालियों से नोटिस जारी कर वसूली की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें