फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: एसवी कॉलेज में नमाज पढ़ने वाले शिक्षक को छुट्टी पर भेजा

Wed, 01 Jun 2022 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच समिति गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शिक्षक ने भविष्य में कॉलेज परिसर में नमाज न पढ़ने की बात कही है उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसवी कॉलेज परिसर में नमाज पढ़ने वाले एक शिक्षक को 1 महीने की छुट्टी पर भेज दिया गया है। साथ ही इस मामले में जांच समिति गठित कर दी गई है, जो पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

विज्ञापन


शिक्षक का नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

छात्र नेता अमित गोस्वामी, बलदेव चौधरी सीटू, कपिल, दीपक आदि ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्रदर्शन किया था। शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाना गांधी पार्क में तहरीर दी गई थी। शिक्षक पर छात्र नेताओं ने कॉलेज परिसर में नमाज पढ़ने को लेकर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच समिति गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शिक्षक ने भविष्य में कॉलेज परिसर में नमाज न पढ़ने की बात कही है उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया है। हालांकि, एक जून से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें