भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल मंगलवार को अलीगढ़ में रहेंगे। वे संगठन की ब्रज क्षेत्र की बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक आगरा रोड पर होटल क्लार्क इन में होगी। इसे लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। ब्रज क्षेत्र के सभी जनपदों के पदाधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में चुनाव परिणाम के बाद की समीक्षा और आने वाले निकाय चुनाव की तैयारी आदि पर चर्चा होगी। इसके अलावा संगठन में होने वाले फेरबदल का फीडबैक भी इस बैठक में लिया जाएगा। खास बात है कि अलीगढ़ में जिलाध्यक्ष पद पर बदलाव होना है, क्योंकि मौजूदा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह एमएलसी निर्वाचित हो गए हैं। इसलिए यहां नया जिलाध्यक्ष बनना तय है।