सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने या फारवर्ड करने को लेकर एसएसपी स्तर से कड़ी चेतावनी दी गई है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि इस तरह की पोस्ट कोई अग्रसारित करेगा या डालेगा तो उस पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस की टीम लगातार निगरानी कर रही है। चाहें वह पोस्ट किसी भी प्लेटफार्म पर वायरल क्यों न हो।
कहा गया है कि पोस्ट वायरल करने से पहले देख लें कि यह किसी दूसरे जिले या राज्य की तो नहीं है। ऐसी सूचना देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दें और ग्रुप एडमिन इन तथ्यों का पूरी तरह ध्यान दें। इस तरह की गतिविधियों को लेकर कोई जागरूक व्यक्ति पुलिस के साइबर सेल इंचार्ज के मोबाइल नंबर 7839876377 से लेकर एसपी देहात, एसपी सिटी, एसपी अपराध, सीओ प्रथम, द्वितीय, तृतीय, खैर, अतरौली, गभाना, छर्रा, बरला के नंबरों पर सूचना दी जा सकती है।