यूक्रेन से लौटे मेडिकल के विद्यार्थियों को भारत में ही शिक्षा पूर्ण कराने की मांग उनके अभिभावकों ने की है। अभिभावकों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद सतीश गौतम को ईमेल किया। अभिभावकों ने कहा कि यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध में सब कुछ तहस-नहस होता जा रहा है। उनके सामने आगामी शिक्षा का भविष्य खतरे में हैं।
उन्होंने सांसद से लोकसभा से इस मुद्दे को उठाने की मांग की। इस अवसर पर पंकज धीरज, डॉ. विश्वमित्र आर्य, मोहम्मद राशिद, आमोद उपाध्याय, मोरमुकुट यादव, अशोक गुप्ता सीए, विनोद कुमार, पुनीत अरोरा, जयश्री, डॉ. अंजुम गुप्ता, जुनैद इकबाल, सुधा सिंह, निजामुद्दीन, मोहम्मद ताजुद्दीन, ममता गुप्ता, भानु प्रताप सिंह, मोहम्मद आसिफ, डॉ. मनवीर सिंह, खगेश कुमार, ओमकार यादव, शकील अहमद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो