फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः टप्पेबाजों ने प्रॉपर्टी डीलर से उड़ाए लाखों के जेवर

विज्ञापन
गूलर रोड पर हूई ठगी की जानकारी देते मुकेश कुमार गुप्ता। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
बन्नादेवी क्षेत्र में गूलर रोड पर रविवार दोपहर पुलिसकर्मी बनकर कुछ टप्पेबाजों ने प्रॉपर्टी डीलर को आचार संहिता का हवाला देकर कई लाख रुपये कीमत के जेवर उड़ा दिए। प्रॉपर्टी डीलर जब तक कुछ समझ पाता, तब तक टप्पेबाज फरार हो गए थे। सूचना पर दो थानों की पुलिस सहित सीओ मौके पर पहुंच गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मुकेश गुप्ता निवासी गूलर रोड गली नंबर एक का सीमेंट और प्रापर्टी का काम है। वे दोपहर को अपनी स्कूटी से कहीं जा रहे थे। तभी हंसराज मंदिर के पास दो बाइक पर सादा कपड़े पहने चार युवकों ने उनकी स्कूटी को ओवरटेक कर रोक लिया। पूछने पर उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए धमकाना शुरू कर दिया। आचार संहिता का हवाला देते हुए मुकेश से जेवर उतारने को कहा। डर के कारण पीड़ित ने टप्पेबाजों को अपने गले की जंजीर, हाथ में पहनी तीन अंगूठी व अन्य सामान दे दिया। तभी चकमा देकर टप्पबाजों ने सारा सामान एक पैकेट में डाल दिया।
बाद में दूसरे पैकेट में पत्थर भर कर उन्हें हिदायत देकर वापस कर दिया। थोड़ी दूर चलने पर पीड़ित को एहसास हुआ की उसके ठगी हुई है। पीड़ित ने स्कूटी खोलकर पैकेट चेक किया तो उसमें पत्थर थे। जिसे देख पीड़ित के होश उड़ गये। सूचना पर बन्नादेवी व देहलीगेट पुलिस सहित सीओ भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक की जांच में टप्पेबाजों का कोई सुराग नहीं लगा है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें