फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः सिपाही की पत्नी से रंगदारी मांगने वाला शातिर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी पार्क क्षेत्र के महावीर नगर में सिपाही की पत्नी से फोन पर रंगदारी मांगने वाले शातिर युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

महावीर नगर निवासी महेंद्र सिंह सिपाही है। वर्तमान में उनकी तैनाती एटा के निधौली कला थाने में हैं। आरोप है कि आठ जनवरी को उनकी पत्नी के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने पहले हालचाल पूछा। बाद में उनसे दस लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर बेटे की हत्या करने की धमकी दे डाली। इसके बाद पुत्र वधू के फोन पर भी कॉल करना शुरू कर दिया। पूरे मामले की एसएसपी से शिकायत की गई। रविवार को मोबाइल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आरोपी आगरा नुनिहाई के मंजीत को बस स्टैंड के पास दबोच लिया। अब पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें