फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः शीतलहर से छूटी कंपकंपी, पारा और लुढ़का

विज्ञापन
एटी चुंगी क्वार्सी बाईपास रोड पर मंगलवार दोपहर 12 बजे छाया रहा कोहरा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जिले में ठंड का प्रकोप जारी है। मंगलवार को शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुटा दी। बाकी कसर कोहरे ने पूरी कर दी। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शहर के बाजार भी दिन ढलते ही बंद होने लगे।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में शीतलहर ने ऐसा कहर ढाया कि लोगों को हाथ पैर सुन्न हो गए। कंपकंपी छूटने लगी। कोहरे के चलते दृश्यता भी कम रही। कम दृश्यता के चलते सड़कें भी खाली नजर आईं। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री व अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 7 किमी. प्रति घंटा रही। शहर में करीब 2 बजे हल्की धूप तो निकली, लेकिन उसकी तपिश लोगों की ठंड नहीं मिटा सकी। शाम होते ही लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर अलाव जला लिये। आठ बजने के बाद अधिकतर दुकानें बंद हो गईं। शहर में बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के पास लोग अलाव का सहारा लेते नजर आये। मौसम विभाग की मानें तो अभी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें