पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में टीबी से पीड़ित एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। मृत्यु के पूर्व एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव है। आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट का इंतजार है। टीबी से पीड़ित नगला मानसिंह निवासी 60 वर्षीय बुुजुर्ग को 13 जनवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।
शनिवार को अचानक उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई। एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव है। आनन-फानन उनको कोविड आईसीयू में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान शनिवार देर शाम मरीज की मृत्यु हो गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीज का नमूना आरटीपीसीआर जांच के लिए लिया है। सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर ने बताया कि बुजुर्ग टीबी से पीड़ित थे। कार्डियक अटैक पड़ने पर उन्हें गंभीर अवस्था में आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।