खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को मदार गेट स्थित घंटे वाले की दुकान से बूंदी के लड्डू का एक नमूना व मदार गेट स्थित उसके कारखाने से खोवा एवं गाजर के हलवे का एक-एक नमूना जांच के लिए भरा। जांच के लिए सैंपलों को लखनऊ प्रयोगशाला में भेजा गया है।
जिला अभिहित अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अलीगढ़ अक्षय प्रधान के नेतृत्व में मदार गेट अलीगढ़ स्थित घंटे वाले की दुकान से बूंदी के लड्डू का एक नमूना व मदार गेट स्थित उसके कारखाने से खोया एवं गाजर के हलवे का एक-एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया। कारखाने में साफ सफ ाई की स्थिति उचित नहीं पाई गई, जिससे मिठाइयों के खराब होने की संभावना रहती है। इसके सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया। टीम में कृपा शंकर, प्रमोद कुमार यादव, प्रभु कुमार चौधरी, ओमवीर सिंह मौजूद रहे।