शहर की कानून-व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 7 दरोगाओं को इधर से उधर किया है। इसके अलावा 13 को नई जिम्मेदारी भी सौंपी है। इसके अलावा लगातार शिकायतें मिलने के बाद कोतवाली खैर की हेड कांस्टेबिल अंजू चौधरी हो लाइन हाजिर कर दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी के आदेश पर अब तक थाना क्वारसी की ज्वालापुरी चौकी के प्रभारी रहे संदीप कुमार को थाना बन्नादेवी की सरसौल पुलिस चौकी का प्रभार दिया गया है। सारसौल पुलिस चौकी से रजत कुमार शर्मा को थाना गभाना भेजा गया है। भमोला पुलिस चौकी के इंचार्ज चमन सिंह को थाना बरला और टप्पल में तैनात सुनील कुमार त्रिपाठी को थाना देहली गेट भेजा गया है। जमालपुर पुलिस चौकी से नितिन राठी को लोधा भेजा गया है। बन्नादेवी से सुनील कुमार शर्मा को आईटीआई रोड पुलिस चौकी का प्रभार दिया गया है। आईटीआई रोड पुलिस चौकी के इंचार्ज अमित कुमार को सिविल लाइन भेज दिया गया है।
पुलिस लाइन से सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह को गभाना भेजा गया है। अतुल कुमार को टप्पल, अरविंद कुमार को सिविल लाइन, जितेंद्र कुमार को चंडौस, मोहम्मद यावर अब्बास को क्वारसी, मनीष चिकारा को बन्नादेवी, प्रदीप कुमार को देहली गेट, मदन सिंह को दादों, नरेंद्र कुमार को टप्पल, नरेश कुमार को चंडौस, अगर सिंह चाहर को चंडौस, नीरज यादव को गांधी पार्क और सर्वेश कुमार को थाना टप्पल में तैनाती मिली है। पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबिल अरविंद कुमार और मोहम्मद रजा को थाना देहली गेट भेजा गया है।