फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान युवक ने गोली मारकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्वार्सी स्थित होली चौक में टीबी की बीमारी से परेशान एक युवक ने बुधवार रात तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज चलने पर परिवार में हड़कंप मच गया। जब कमरे में देखा तो युवक खून से लथपथ पड़ा था। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। क्वार्सी के होली चौक निवासी 30 वर्षीय जगदीश पुत्र रामजीलाल मजदूरी करता था। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर का था।
विज्ञापन

परिवार से पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार वह पिछले काफी समय से वह टीबी रोग से पीड़ित था और मेडिकल कॉलेज से इलाज पा रहा था। इस बीमारी को लेकर अब वह तनाव में भी रहने लगा था। बुधवार की रात जगदीश खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गया। इसी बीच मध्य रात्रि जगदीश ने तमंचे से सिर में गोली मार ली। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के अनुसार परिवार ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की बात स्वीकारी है। फिर भी जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें