महापौर मो. फुरकान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से शहर की राजनीति गरमा गई है। सांसद ने महापौर को अज्ञानी तक कह डाला।
दोदपुर के अल सिटी पब्लिक स्कूल में इलियास अहमद शेरवानी की आजादी - ए - हिंद की दिलराश पुस्तक के विमोचन समारोह में महापौर मो. फुरकान नागरिकता संशोधन कानून का जिक्र कर रहे थे। इसी क्रम में उनकी जुबान फिसल गई और कह दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की क्या औकात। हिंदुस्तान इनके बाप का नहीं है।
यह सबका है। किसी को हैसियत नहीं कि निकाल दे। इन लोगों ने इतना जहर डाल दिया है कि उसे खत्म करने में समय लगेगा। उन्होंने कहा कि जब तक सीएए खत्म नहीं होता इंशाअल्लाह हम एक होकर लड़ेंगे। अच्छे लोगों की कमी न पहले थी और न आज है। लड़ाई में साथ देने के लिए विवेक बंसल जैसे लोगों को धन्यवाद देता हूं।