फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 रुपये के विवाद में युवक ने दोस्त की नाक काटी

विज्ञापन
घायल रवि कुमार। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी इलाके के चूहरपुर मोहल्ले में एक युवक ने अपने दोस्त की मात्र 200 रुपये के लेनदेन के विवाद में चाकू से हमला कर नाक काट दी। घायल को परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चूहरपुर निवासी रवि कुमार पुत्र निरंजन लाल का आरोप है कि वह मोहल्ले के युवक विनोद के साथ मोहन नगर बरौला बाईपास एक फैक्ट्री में काम करता है। रविवार सुबह वह अपने दोस्त सूरज के घर पर किसी काम से गया था। वहां अचानक से विनोद आ गया। 200 रुपये के पुराने लेनदेन के विवाद को लेकर झगड़ा करने लगा। इसी बीच उसने चाकू से हमला कर नाक काट दी।
चीखपुकार मचने पर परिवार वाले आ गए। उन्होंने पुुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस के आने से पहले आरोपी विनोद भाग गया। उसके खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है। थाना इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार दुबे के मुताबिक आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें