फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने बहन पर सौदेबाजी का लगाया आरोप, हुआ बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म छह पर बृहस्पतिवार को बिहार निवासी दो बहनों के बीच बखेड़ा हो गया। किशोरी ने बड़ी बहन पर उसकी सौदेबाजी कर शादी कराने का आरोप लगाते हुए लोगों को इकट्ठा कर लिया। एक व्यक्ति किशोरी को लेकर जीआरपी थाने पर पहुंचा। पीछे से उसकी बड़ी बहन भी पहुंच गई। पूछताछ में पता लगा कि किशोरी पिछले दिनों बहन के कहने पर अपने मां-पिता को छोड़कर उसकी ससुराल खुर्जा पहुंच गई थी। जहां उसकी सौदेबाजी होने लगी तो वह भागकर जंक्शन पर पहुंच गई। पुलिस ने किशोरी के मां-पिता को सूचित कर उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बिहार के नालंदा जिले की रहने वाली किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। उसने बताया कि बड़ी बहन ने पिछले दिनों खुर्जा निवासी एक भट्टा मजदूर के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। पिछले सप्ताह बहन से फोन पर बात हुई तो उसने अपनी बातों में फंसाकर ससुराल आने की बात कही। बहन की बातों में आकर वह मां-पिता को बिना बताए स्कूल जाने के बहाने ट्रेन में बैठकर उसकी ससुराल पहुंच गई। यहां आने पर पता लगा कि बहन उसकी शादी अपने किसी परिचित से सौदेबाजी कर कराना चाहती है।
विरोध पर पिटाई भी की गई। वहां से भागकर बिहार की ट्रेन में सवार होने को जंक्शन पर आई तो किसी तरह सुराग लगाकर आरोपी बहन यहां भी आ गई। इधर, बहन ने आरोपों को खारिज करते हुए जीआरपी को बताया कि छोटी बहन खुद ही भागकर उसके पास आई थी। परिवार वालों के डर से वह बातें बना रही है। जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के मुताबिक किशोरी को चाइल्ड भेज दिया है। उसके मां-पिता को बुलाया है। उनके आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें