फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी विवाद में अधिवक्ता पर फायरिंग, मारपीट

विज्ञापन
मारपीट व फायरिंग के बाद घटना स्थल पर पड़ा कारतूस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
तहसील कोल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश बालियान पर शुक्रवार सुबह-सुबह उनकी खैर रोड स्थित साइट पर हमला हो गया। इस दौरान बाइकों पर सवार होकर आए हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग की गई और जब वह बचते हुए अपनी साइट पर बने दफ्तर में घुस गए तो अंदर जाकर उन्हें तमंचे की बटों से पीटा गया। बाद में वहां कुर्सियां तोड़ते हुए हवाई फायरिंग कर हमलावर दहशत फैलाते हुए भाग गए। घटना की खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल गोंडा के एक चर्चित अपराधी के इशारे पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी है और घटना के मूल में प्रॉपर्टी को लेकर 4 लाख रुपये के बकाये के विवाद में हमले का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मूल रूप से खैर के मौसमपुर निवासी अधिवक्ता हरीश बालियान लंबे समय से यहां बन्नादेवी की बसंत विहार कालोनी में परिवार सहित रहते हैं और तहसील कोल में प्रेक्टिस करते हैं। पूर्व में वह तहसील कोल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं। उनका अपना प्रॉपर्टी का भी व्यापार है। इन दिनों खैर रोड देहली गेट इलाके में शाहपुर कुतुब के पास कॉलोनी काट रहे हैं। वहां काम भी चल रहा है। शुक्रवार सुबह वह अपने भतीजे युवा रालोद नेता मनू चौधरी आदि के साथ साइट पर बैठे हुए थे। तभी दो बाइकों पर सवार होकर आए आधा दर्जन हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग की। इस दौरान बचते हुए वह साइट पर बने आफिस में घुस गए और अन्य साथी भी बचते हुए इधर उधर भाग गए। हमलावरों ने आफिस में घुसकर हरीश को तमंचे की बटों से पीटा और कुर्सियां तोड़ते हुए भाग गए।
हरीश के अनुसार बसेली गोंडा निवासी चर्चित अपराधी अविनाश हाल निवासी खैर रोड बाईपास से उनका एक प्लाट का सौदा हुआ था, जो बाद में टूट गया। उसका बतौर एडवांस गया 4 लाख रुपया अविनाश पर शेष है। वही मांगने पर पूर्व में अविनाश ने उन्हें फोन पर धमकी दी थी। पिछले दिनों तगादे के लिए उन्होंने अपने साले को अविनाश के घर भेजा तो वहां उसने अविनाश को उनकी हत्या की प्लानिंग बनाते भी सुना था। आज के हमले में अविनाश के पिता राजवीर व अविनाश के साथ रहने वाले कान्हा, मनोज आदि शामिल थे। इंस्पेक्टर देहली गेट धीरेंद्र मोहन के अनुसार प्रकरण में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि अविनाश पूर्व में कचहरी में दिन दहाड़े पुलिस अभिरक्षा में होशियार हत्याकांड में जेल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें