फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदी तलाकशुदा महिला, दस डिब्बे ऊपर गुजरने के बाद भी बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
‘जाको राखे साइयां मार सके न कोई’ शुक्रवार को जंक्शन के प्लेटफार्म 3/4 पर आत्महत्या के इरादे से आम्रपाली एक्सप्रेस (डाउन) के आगे कूदी महिला के साथ यह लाइनें सच साबित र्हुइं। महिला पटरियों के बीच में आ गई। उसके ऊपर से ट्रेन के इंजन सहित 10 बोगियां गुजर गईं, लेकिन गनीमत रही कि महिला की जान बच गई। हालांकि, उसके सिर, पैर और हाथ में चोटें आई हैं। ऑपरेटिंग टीम ने गाड़ी को तत्काल रुकवाया और जीआरपी-आरपीएफ ने उसे जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। महिला हाथरस कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें प्रेम प्रसंग की कहानी लिखी है।
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के मुताबिक, रात करीब आठ बजे आम्रपाली एक्सप्रेस (15708) जैसी ही प्लेटफार्म तीन/चार पर पहुंची। महिला ने उसके आगे छलांग लगा दी। गनीमत रही कि वह पटरी के बीच में आ गई। इंजन सहित 10 बोगियां उसके ऊपर से गुजर गईं। यात्रियों के शोर मचाने पर स्टेशन मास्टर धीरेंद्र प्रताप ने ट्रेन रुकवाई। महिला को ट्रेन के नीचे से निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां से डाक्टरों ने उसे जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
महिला के पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें महिला के भाई का नंबर लिखा था। संपर्क करने पर पता लगा कि महिला की शादी अलीगढ़ में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसका तलाक हो गया। इसके बाद वह अपने खुर्जा निवासी जीजा के पास रहने लगी। बाद में अलीगढ़ के सासनी गेट स्थित एक अस्पताल में नौकरी करने लगी। फिर उसने वहां से नौकरी छोड़ दी। वर्तमान में वह गाजियाबाद में किसी इलाके में किराए पर कमरा ले रखा है। महिला के पास से मिले सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग का भी जिक्र है। फिलहाल, मामले की जांच और महिला का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें