फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा गोवंश बेचने वालों को भेजा जेल

विज्ञापन
आरोपियों को जेल भेजती पुलिस। - फोटो : AKBARABAD
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में जिरौली पिलखना मार्ग पर बुधवार दोपहर छुट्टा गोवंश को बेचने के आरोप में पकड़े गए दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। एक आरोपी भाजपा का बूथ अध्यक्ष बताया जा रहा था। उसकी बाइक पर भी भाजपा बूथ अध्यक्ष लिखा हुआ था, लेकिन भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया है कि आरोपी भाजपा का कोई पदाधिकारी नहीं है।
विज्ञापन

गांव जिरौली हीरा में बुधवार को ग्रामीणों ने दो लोगों को छुट्टा गोवंश को बेचते हुए पकड़ लिया था। ग्रामीणों ने गोवंश खरीदार के साथ मारपीट कर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों को थाने ले गई। ग्रामीणों ने थाने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ गो तस्करी में कार्रवाई मांग की। आरोपियों में एक भाजपा का बूथ अध्यक्ष बताया जा रहा था। उसकी बाइक पर भी बूथ अध्यक्ष लिखा हुआ है। हालांकि भाजपा नेताओं का कहना है कि आरोपी भाजपा का कोई पदाधिकारी नहीं है। थानाध्यक्ष रजत कुमार ने बताया कि आरोपी राजकुमार व निजाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें