फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत

Fri, 20 Mar 2020 02:47 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
हाशिम का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARABAD
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर मिर्जा में बृहस्पतिवार सुबह खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर चालक रोटावेटर की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गांव चांदपुर मिर्जा निवासी हाशिम (19) पुत्र शेरबहादुर बृहस्पतिवार को गांव के एक किसान के खेत में अपने ट्रैक्टर से जुताई करने गया था। खेत की जुताई करते समय अज्ञात कारणों से हाशिम अचानक रोटावेटर के ऊपर गिर गया। रोटावेटर में फंसने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर मृतक के परिजनों सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

हाशिम को रोटावेटर में फंसा देख लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से लोगों ने रोटावेटर में फंसे युवक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने परिजनों से हादसे की जानकारी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से गांव के लोगों में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें