फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सरकारी विभागों में छाया रहा नव वर्ष का उल्लास

विज्ञापन
अलीगढ़ : कमिश्नरी सभागार में केक काटकर नववर्ष मनाते कमिश्नर जीएस प्रियदर्शी, अपर आयुक्त प्रशासन ? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

नव वर्ष पर शुक्रवार को सरकारी विभागों में हर्षोल्लास का माहौल रहा। मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया। साथ ही उनके एक साल के कार्यकाल की सराहाना की। वहीं, अपर आयुक्त प्रशासन शमीम अहमद खान को प्रोन्नति के लिए बधाईयां भी दीं। कलक्ट्रेट में भी जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को अधीनस्थों ने नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इसी तरह पुलिस महकमे में आईजी पीयूष मोर्डिया व एसएसपी मुनिराज जी के कार्यालय में भी सुबह से ही अधिकारी बधाई देने आते रहे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने अपर आयुक्त प्रशासन शमीम अहमद खान की प्रोन्नति पर मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत, कर्मठता, लगन का परिणाम है कि आज शासन द्वारा सचिव के पद पर प्रोन्नत किया गया है। इस दौरान डीसी फूड मदन वर्मा, डीडी मंडी एनके मलिक, डीआईजी स्टांप, एसई सिंचाई, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों समेत अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा विचार व्यक्त कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इधर, प्रशासनिक अधिकारियों व कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने डीएम को दी नववर्ष की शुभकामनाएं। वहीं, नववर्ष 2021 के प्रथम दिन डीएम चंद्रभूषण सिंह को प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने फूलों का गुलदस्ता देकर नववर्ष की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें