फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : ननदोई व देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पेट में लात मारकर गिराया गर्भ

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

सासनी गेट इलाके की एक महिला बुधवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची। महिला ने बताया कि उसकी तीन साल पहले दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके के एक युवक से शादी हुई थी। शादी में पिता ने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे। फिर ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे।
आरोप है कि उसका देवर व ननदाई अक्सर पति की गैर मौजूदगी में उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। कई बार इस बारे में पति, सास व ससुर से शिकायत की लेकिन वे उल्टा बदनामी के डर से उसे ही डांटने के साथ मारपीट भी करते। 23 सितंबर को देवर व ननदोई ने उसे कमरे में अकेला देख नशे में दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध पर आरोपियों ने उसके पेट में लात मार दी। इससे गर्भ में पल रहा उसका भ्रूण खंडित हो गया। आरोप है कि सासनीगेट पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही मुुकदमा भी दर्ज कर लिया है, लेकिन तीन महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है। एसएसपी ने प्रकरण में जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें