फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: नगर निगम का सदन मार्च तक होगा पूरा, 14 करोड़ से हो रहा है तीन मंजिल भवन का निर्माण

Sun, 28 Dec 2025 12:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भवन में भूतल, प्रथम तल और द्वितीय तल बन रहा है। भूतल पर दो पार्षद हॉल (44-44 सीट), महापौर कार्यालय, नगर आयुक्त कक्ष, महापौर मीटिंग हॉल, स्टेनो रूम, स्टाफ रूम, लिफ्ट, पुरुष-महिला शौचालय आदि होंगे।
विज्ञापन
जवाहर भवन में बन रहा नगर निगम सदन - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ नगर निगम का नया सदन मार्च-2026 तक तैयार हो जाएगा। लगभग 14 करोड़ रुपये निर्माणाधीन यह तीन मंजिला सदन आधुनिक सुविधाओं और नवीन तकनीक से सुसज्जित होगा। पुराना जवाहर भवन बैठकों के लिए छोटा पड़ रहा था, इसलिए इस नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

विज्ञापन


नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शनिवार को इसका निरीक्षण किया। निर्देश दिए हैं कि निर्माण और साज-सज्जा में ब्रांडेड कंपनियों की उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का ही उपयोग हो। एक्सईएन बिजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि भूतल व प्रथम तल की स्लैब कास्टिंग पूरी हो चुकी है। द्वितीय तल की स्लैब के लिए स्टील बाइंडिंग का कार्य भी समाप्त हो गया है। विद्युत सहित अन्य काम प्रगति पर है।

जवाहर भवन परिसर में लगभग 4111.82 वर्गमीटर क्षेत्रफल में तीन मंजिला सदन का निर्माण कराया जा रहा है। इस भवन में भूतल, प्रथम तल और द्वितीय तल बन रहा है। भूतल पर दो पार्षद हॉल (44-44 सीट), महापौर कार्यालय, नगर आयुक्त कक्ष, महापौर मीटिंग हॉल, स्टेनो रूम, स्टाफ रूम, लिफ्ट तथा पुरुष-महिला शौचालय की व्यवस्था है। प्रथम तल पर 188 सीटों वाला भव्य सदन हॉल, पोर्च, महापौर व नगर आयुक्त के लिए लाउंज एरिया और ओपन लाउंज बनाया जा रहा है। द्वितीय तल पर दो पार्षद हॉल (46-46 सीट का) और शौचालय प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें