फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू: मानसिक स्वास्थ्य और खेल जागरूकता कार्यक्रम, फिटनेस के महत्व पर हुई चर्चा, बैडमिंटन विजेता हुए सम्मानित

Fri, 18 Sep 2026 04:08 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एनएसएस समन्वयक डॉ. मोहम्मद मोहसिन खान ने युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वास्थ्य जागरूकता और व्यक्तित्व विकास बढ़ाने में एनएसएस की भूमिका बताई।
विज्ञापन
एएमयू के एनएनएस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम - फोटो : विवि
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी  की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से एनएसएस सम्मेलन कक्ष में मानसिक स्वास्थ्य और खेल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने  मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक फिटनेस और खेलों को स्वस्थ व संतुलित जीवन का अहम हिस्सा बताया। 

विज्ञापन


एनएसएस समन्वयक डॉ. मोहम्मद मोहसिन खान ने युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वास्थ्य जागरूकता और व्यक्तित्व विकास बढ़ाने में एनएसएस की भूमिका बताई। डॉ. अरशद बारी ने स्वयंसेवकों से खेल और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने और  मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक और संतुलित दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज, विशिष्ट अतिथि शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. मोहम्मद अरशद बारी विशिष्ट अतिथि रहे।

बैडमिंटन विजेताओं को मिला सम्मान
पुरुष एकल में अमान अंसारी विजेता और तनवीर आलम उपविजेता रहे। महिला एकल में तहरीम जमाल ने पहला और प्रज्ञा शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। पुरुष युगल में अमान अंसारी-फहीम की जोड़ी विजेता और तनवीर आलम-मोहम्मद हसन हाशमी की जोड़ी उपविजेता रही। महिला युगल में आयरा अरूज भट-प्रज्ञा शर्मा विजेता और सुमैया शबीर-मिस्बा तारिक उपविजेता रहीं।
विज्ञापन


 संचालन डॉ. फौजिया फरीदी ने किया। इस अवसर पर  डॉ. अब्दुल जब्बार, डॉ. मोहम्मद अरसलान, डॉ. नाहिद अकबरी, मोहम्मद नईम अहमद आदि मौजूद रहे। मोहम्मद इमरान खान ने आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें