फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Muslim University: कुलपति के नाम से फर्जी आईडी बनाकर भेजे संदेश, प्रॉक्टर कार्यालय ने दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 23 Jun 2022 09:36 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़। 

सार

इसी तरह कुलपति के नाम से पहले फेसबुक, ईमेल व व्हाट्सएप अकाउंट आईडी बनाई थी। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रवेश राणा के अनुसार प्रॉक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद ली जा रही है। 
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के नाम से व्हाट्सएप पर एक बार फिर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को संदेश भेजे गए हैं। इसे लेकर सिविल लाइंस में प्रॉक्टर कार्यालय की ओर से मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें एएमयू के पश्चिम बंगाल स्थित मुर्शिदाबाद सेंटर के प्रोफेसरों सहित अन्य कई जगहों पर लोगों को संदेश भेजे जाने का आरोप है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एएमयू प्रॉक्टर प्रोफेसर मो. वसीलम अली की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि एक फर्जी नंबर से व्हाट्सएप आईडी अकाउंट बनाया गया। जिस पर कुलपति प्रो.तारिक मंसूर का फोटो स्टेट्स पर लगाकर लोगों को संदेश भेजे गए हैं। ये संदेश एएमयू प्रोफेसरों सहित अन्य कई अधिकारियों को भेजे गए हैं। इस पर उधर से कुछ लोगों ने ईमेल पर वापस जानकारी भेजी तो इंतजामिया के लोगों को पता चला। इंतजामिया के अनुसार ये कुलपति की छवि धूमिल करने के इरादे से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें