एएमयू की जमीन को संरक्षित कराने के लिए अमूटा भी आगे आ गया है। अमूटा ने विश्वविद्यालय की भूमि और विरासत की सुरक्षा को लेकर 24 अगस्त को स्टेकहोल्डर्स मीटिंग और मार्च का आह्वान किया है।
हमारी जमीन, हमारी विरासत, हमारी जिम्मेदारी—इस संदेश के साथ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की जमीन को संरक्षित करने की मुहिम तेज होती नजर आ रही है। एएमयू टीचर्स एसोसिएशन (अमुटा) ने विश्वविद्यालय की भूमि और विरासत की सुरक्षा को लेकर 24 अगस्त को स्टेकहोल्डर्स मीटिंग और मार्च का आह्वान किया है।
विज्ञापन
बैठक सोमवार को सुबह 11 बजे टीचिंग स्टाफ क्लब में होगी। इसमें विश्वविद्यालय की जमीन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ उसके संरक्षण और भविष्य में सुरक्षित रखने की रणनीति पर विचार किया जाएगा। बैठक के बाद बेगम सुल्तान जहां हॉल तक मार्च निकाला जाएगा।