फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू छात्र की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में विवादित बयान देने वाला छात्रनेता व ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश (यूथ) प्रभारी फरहान जुबैरी की तलाश में पुलिस की टीमों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है। दो टीमें लगातार बदायूं व दिल्ली में उसकी लोकेशन खोजने में लगी हैं।
विज्ञापन

फरहान पर सिविल लाइंस में कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं और एसपी सिटी की कार पर हमले का भी वह आरोपी है। 15 दिसंबर 2020 की रात एएमयू में सीएए-एनआरसी के विरोध में हुए बवाल में सितंबर माह में जमानत पर रिहा होकर आए फरहान जुबैरी पर सिविल लाइंस में कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। जमानत पर आने के कुछ दिन बाद ही फिर विवादित बयान देकर सुर्खियों में आए फरहान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही हैं। सीओ तृतीय अनिल समानिया ने बताया कि दो टीमें सर्विलांस की मदद से उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें