फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू के नए द्वार के नाम को लेकर छिड़ी बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पुरानी चुंगी की ओर बन रहे भव्य द्वार के नामकरण को लेकर सोशल मीडिया और परिसर में बहस छिड़ गई है। कई लोगों ने अनेक महान हस्तियों के नाम पर द्वार का नाम रखने के सुझाव दिए हैं। दूसरी ओर विश्वविद्यालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक बहुत संभावना है कि इसका नाम शताब्दी द्वार रखा जाए।
विज्ञापन

छात्र नेता ठाकुर अजय सिंह ने मांग की थी कि इस द्वार का नाम बाबा साहब, सरदार पटेल और शहीद अशफाक उल्ला खान के नाम पर रखा जाए। इसके बाद अलीग बिरादरी में सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आई हैं। एक यूजर ने कहा है कि जल्दी ही कोई नाम तय कर लिए जाए, नहीं तो सांसद सतीश गौतम अपना ही नाम आगे कर देंगे। एक यूजर ने कहा है कि यह विश्वविद्यालय के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बन रहा है इसलिए इसका नाम शताब्दी द्वार रखा जाए। वहीं एक अन्य ने भारत रत्न खान अब्दुल गफ्फार खान के नाम पर रखने का सुझाव दिया है।
छात्र नेता मोहम्मद शिकोह कहते हैं इस द्वार का नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखा जाए। क्योंकि यह महात्मा गांधी के जन्म का 150 वां वर्ष समारोह भी चल रहा है। इसलिए यही सबसे उचित रहेगा। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शहजाद आलम बरनी कहते हैं विश्वविद्यालय में नामकरण का अधिकार एक्जीक्यूटिव काउंसिल को है। इसलिए जो भी नाम हो पहले उसका प्रस्ताव एक्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें