फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाब ए सैयद पर धरना दे रही छात्राओं को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाब ए सैयद पर धरना दे रही छात्राओं को एएमयू इंतजामिया ने नोटिस दे दिया है। जिसमें कहा गया है कि बाब ए सैयद से लेकर वीसी लाज तक हाईकोर्ट के आदेश से किसी भी तरह का धरना प्रदर्शन करना गैरकानूनी है। धरना-प्रदर्शन के लिए एएमयू में एक जगह निर्धारित है, वहीं पर धरना दें।
विज्ञापन

एएमयू में बवाल के बाद 16 दिसंबर 2019 से अवकाश घोषित कर दिया गया था। इसके बाद पांच-छह छात्राएं बाब ए सैयद पर आकर प्रतिदिन धरना देने आ जाती हैं। इनका कहना है कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कैंपस में शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा था। लेकिन अवकाश घोषित करके उनके आंदोलन को कमजोर किया गया। अब जब तक छात्र नहीं आएंगे। तब तक उनका धरना चलेगा और उनके अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। यह छात्राएं स्थानीय निवासी हैं और एएमयू में पढ़ती हैं।
लगातार धरने को देखते हुए एएमयू प्रशासन ने छात्राओं को नोटिस थमा दिया। इसके बाद छात्राओं ने तो अपना धरना इंजीनियरिंग कालेज के सामने डक प्वाइंट पर शिफ्ट कर लिया। लेकिन बाब ए सैयद पर कुछ अन्य छात्र धरना देने बैठ गए। हालांकि, प्राक्टर टीम वहां पर मौजूद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें