फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमुवि छात्र संघ चुनाव : धरना रहेगा जारी, अलाव के सहारे जमे

विज्ञापन
अलाव के सहारे धरना प्रदर्शन करते एएमयू के छात्र।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (अमुवि) के बाब-ए-सैयद पर छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर तीसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी रहा। हड्डियां कंपकंपा देने वाली सर्दी में अलाव के सहारे छात्र धरना दे रहे हैं। विवि इंतजामिया की अधिसूचना जारी करने में दिलचस्पी न देखकर छात्रों ने इसको जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन

ठंड और शीतलहर की परवाह किए बगैर छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्र इन दिनों दिन-रात बाब-ए-सैयद पर बैठ रहे हैं। रात में अलाव का सहारा लिया जा रहा है। छात्र नेता विकास यादव ने कहा कि चुनाव कराने के लिए वह अपना धरना जारी रखेंगे। छात्र नेता हमजा जमशेद ने कहा कि पता नहीं इंतजामिया चुनाव कराने में पीछे क्यों हट रही है। जब तक चुनाव की घोषणा नहीं होती, तब तक वह अपना धरना जारी रखेंगे। तस्लीम रजा, शाद अहमद, जाहिद खान, हमजा जमशेद, मोहम्मद जुनैद खान, साद अमजद, मोहम्मद खालिद, तस्नीज रजा, हैदर अलीग, इमरान राना, रमजान, मोहम्मद साजिद, रहबर दानिश आदि धरने परर बैठे हैं। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने कहा कि छात्रों से वार्ता हुई थी, जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा।
अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित
अलीगढ़। अमुवि में अस्थायी कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। उन्होंने सोमवार से हड़ताल पर जाने का एलान किया था। दिसंबर महीने की तनख्वाह न मिलने के कारण 1559 अस्थायी कर्मचारियों ने हड़ताल करने की चेतावनी दी थी। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के महासचिव शमीम अख्तर ने बताया कि कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ विवि के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक हुई थी, जिसमें कर्मचारियों की तनख्वाह संबंधी मुद्दे पर बातचीत हुई। 30 जनवरी को दो महीने की पूरी तनख्वाह मिलने के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें