फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू के दीक्षांत समारोह में फोन से करवाया था सोनिया का संबोधन

विज्ञापन
अहमद पटेल के साथ पूर्व एमएलसी विवेक बंसल व बीच में बैठी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी। फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल की अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कई शिक्षाविदों और पूर्व छात्रों से भी करीबी संबंध थे। वह कांग्रेस की प्रमुख सोनिया गांधी के साथ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आए थे। सन् 2013 में एएमयू के कैनेडी हॉल में हुए दीक्षांत समारोह में भारी वर्षा के चलते जब सोनिया गांधी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकी थी, तब अहमद पटेल ने फोन के माध्यम से उनका संबोधन कैनेडी हॉल में करवाया था।
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के उर्दू एकेडमी के डायरेक्टर और एएमयू के मामलों के जानकार डॉ. राहत अबरार कहते हैं कि अहमद पटेल के साथ वह निरंतर संपर्क में रहते थे। डॉ. अबरार ने बताया कि सन् 2013 में एएमयू के दीक्षांत समारोह में सोनिया गांधी को मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया था। समारोह से एक दिन पहले मौसम खराब हो गया और तय किया गया कि मुख्य कार्यक्रम कैनेडी हॉल में किया जाएगा। लेकिन उस दिन भी मौसम खराब रहा, जिसके चलते सोनिया गांधी नहीं आ सकीं।
बदले हुए हालात में उन्होंने तुरंत अहमद पटेल को फोन किया। इसके बाद अहमद पटेल ने कहा कि हमारे यहां पर फोन पर संबोधन करने की व्यवस्था रहती है। आप कैनेडी हाल में इस बात के इंतजाम करवाएं। इसके बाद दीक्षांत समारोह में सोनिया गांधी ने संबोधन किया। इस तरह जटिल स्थितियों में भी अहमद पटेल फैसला लेने में देर नहीं करते थे।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने अहमद पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की
अलीगढ़ के कांग्रेसी भी अहमद पटेल के संपर्क में रहते थे। उनके निधन के बाद कांग्रेसी शोक सभा का आयोजन कर अपने-अपने तरीके से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
रेलवे रोड स्थित जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। जिला उपाध्यक्ष अमित ठाकुर, अनवर अकील, जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी वीरी सिंह बंजारा, प्रमोद शर्मा, जसवीर सिंह, शेरपाल, हेमंत शर्मा टोटो, रामगोपाल रैना आदि ने अहमद पटेल के निधन पर शोक जताया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सागर सिंह तोमर ने भी अहमद पटेल के निधन पर शोक जताया है। कहा कि उनके निधन से हुई क्षति किसी कीमत पर नहीं भरी जा सकती। अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व पर्यवेक्षक अखिलेश शर्मा, सेवादल के शहर अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद खान, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता लीडर ने अहमद पटेल के निधन पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें