अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रविवार को डिप्लोमा इन नर्सिंग एंड मिडवाइफरी और बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग इवनिंग के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इन प्रवेश परीक्षाओं में कुल 3092 अभ्यर्थियों में से 1105 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
दोनों परीक्षाओं का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में 8 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। डिप्लोमा इन नर्सिंग एंड मिडवाइफरी की प्रवेश परीक्षा के लिए 1048 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 603 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 445 अभ्यर्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे। इसके अलावा बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग इवनिंग की प्रवेश परीक्षा के लिए 2044 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन 1384 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 660 परीक्षार्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे। इस तरह दोनों प्रवेश परीक्षाओं में 3092 अभ्यर्थियों में से 1105 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई कहते हैं कि परीक्षा पूरी तरह व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गई। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर व अन्य सुरक्षा उपाय किए गए थे।