फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू प्राक्टर अफीफउल्लाह ने इस्तीफा दिया

विज्ञापन
प्रोफेसर अफीफउल्लाह। एएममयू पूर्व प्रॉक्टर - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के प्रॉक्टर प्रो. अफीफउल्लाह ने मंगलवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। उनके स्थान पर विधि विभाग के प्रो. मो. वसीम अली को नया प्रॉक्टर बनाया गया है। प्रॉक्टर के रूप में उनका कार्यकाल दो वर्ष के लिए होगा। एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने इस परिवर्तन को अपने संघर्ष की पहली जीत बताया है।
विज्ञापन

15 दिसंबर को एएमयू में हुए बवाल की घटना और कैंपस में पुलिस के प्रवेश को लेकर छात्रों का आक्रामक रुख बना हुआ था। वह प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग करते रहे। कुछ दिनों पहले बाब ए सैयद धरना स्थल पर प्रॉक्टर टीम को जूता दिखाने और अभद्रता जैसी घटनाएं भी हुईं। माना जा रहा कि इन्हीं सब को ध्यान में रखते हुए प्रो. अफीफउल्लाह ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। संयुक्त रजिस्ट्रार मिनहाज ए खान ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। संयुक्त रजिस्ट्रार ने कहा है कि नये प्रॉक्टर का लंबा अनुभव विवि की शांति स्थापना में सहयोग करेगा।
नए प्रॉक्टर बनाए गए प्रो. मो. वसीम अली एएमयू कोर्ट, एकेडमिक काउंसिल, विधि विभाग और वीमेंस स्टडी सेंटर, बोर्ड ऑफ स्टडीज के सदस्य रहे हैं। वह प्रशासनिक मामलों का लंबा अनुभव रखते हैं। वह प्रापर्टी तथा वक्फ विभाग के मेंबर इंचार्ज भी हैं। इससे पहले वह प्रापर्टी विभाग के एसोसिएट मेंबर इंचार्ज, डा. बीआर अंबेडकर हाल के प्रोवोस्ट, रेजीडेंशियल कोचिंग एकेडमी के जनरल समन्वयक, विधि विभाग के स्क्रूटनी अधिकारी तथा एक्स्ट्रा म्यूरल लेक्चर कार्यक्रम के इंचार्ज रह चुके हैं। प्रो. मोहम्मद वसीम अली को 20 वर्ष से अधिक समय का शैक्षणिक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में 26 से अधिक शोध पत्र तथा लेख लिखे हैं। उन्होंने 4 रिसर्च तथा 21 रिसर्च थीसिस का मार्गदर्शन किया है। वह राष्ट्रीय प्रासंगिकता रखने वाले विषयों पर राष्ट्रीय समाचार पत्रों में लेख लिखते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हमारी जंग की शुरुआती जीत है। 15 दिसंबर को एएमयू पर हमला हुआ था। डीएसडब्ल्यू, रजिस्ट्रार और कुलपति का इस्तीफा अभी कतार में है
- फैजुल हसन, पूर्व अध्यक्ष, एएमयू, छात्र संघ
व्यक्तिगत कारणों से और व्यस्तताओं के चलते इस्तीफा दिया है। इसके ज्यादा कुछ नहीं
- प्रो. अफीफउल्लाह, वाइल्ड लाइफ साइंस, एएमयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें