फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयूः वीसी के पत्र पर शासन गंभीर, जिला प्रशासन-पुलिस से रिपोर्ट तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य केेंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

कुलपति की सुरक्षा को शासन गंभीर
प्रशासन व पुलिस से रिपोर्ट तलब
विशेष सचिव चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने एडीजी जोन, डीआईजी, डीएम और एसएसपी को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर की सुरक्षा को लेकर शासन गंभीर है। शासन के विशेष सचिव चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने जिला पुलिस और प्रशासन को मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश सहित रिपोर्ट तलब की है। गौरतलब हो कि पिछले दिनों ने कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कुछ असामाजिक तत्वों पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का माहौल खराब करने और खुद व परिवार की जान को खतरा बताते हुए शासन को पत्र लिखा था।
15 दिसंबर को हुए बवाल के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को बंद कर हॉस्टल खाली करवा दिए गए थे। 13 जनवरी को विवि खुलना प्रस्तावित था। मगर, इससे पहले ही 10 जनवरी को वीसी तारिक मंसूर ने शासन के आला अधिकारियों को पत्र लिखकर अपने परिवार की जान को खतरा और विवि खुलने पर कुछ खुराफातियों द्वारा फिर से माहौल बिगाड़े जाने की आशंका जाहिर की थी। अगले ही दिन एसएसपी ने वीसी को पत्र लिख कर उन खुराफातियों के नाम मांगे थे। शासन की ओर से कुलपति की सुरक्षा के संबंध में रिपोर्ट तलब होने के बाद विश्वविद्यालय के माहौल, खुराफातियों पर कार्रवाई सहित अन्य रिपोर्ट पुलिस और प्रशासन एकत्रित कर शासन को भेजने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर की ओर से खुद को और परिजनों को जानमाल का खतरा बताने के बाद उनकी सुरक्षा स्थानीय स्तर पर बढ़ा दी गई है। एक पिकेट उनके आवास पर लगा दी गई है। चार सुरक्षाकर्मियों का स्कार्ट उनके साथ चल रहा है। सुरक्षा के सभी मानकों पर पूरा ध्यान दिया गया है, जिन लोगों से उन्होंने खुद को खतरा बताया है, उनकी पहचान और दबिश की प्रक्रिया जारी है। उनको शीघ्र कार्रवाई की जद में लाया जाएगा। पुलिस प्रशासन इस मामले को लेकर संजीदा है। हर रोज पूरे प्रकरण पर समीक्षा होती है।
आकाश कुलहरि, डीआईजी/एसएसपी अलीगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें