फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : नगर निगम ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
महुआ खेड़ा क्रिकेट मैदान में क्रिकेट टूनामेंट में विजेता नगर निगम की टीम। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत टी-20 सद्भावना क्रिकेट ट्रॉफी नगर निगम ने जीत ली।
महुआ खेड़ा में नगर निगम एकादश ने 20 ओवर में छह विकेट पर 153 रन बनाए। अर्जुन ने 51 रन व रिंकू ने 31 रन की पारी खेली। एएस क्लब के सुमित माथुर ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन

इसके जवाब में उतरी एएस क्लब की टीम 145 रन पर सिमट गई। नगर निगम एकादश ने आठ रन से मैच जीत लिया। अंकुश ने 51 रन की पारी खेली। समाजसेवी चेतन सक्सेना ने विजेता व उप विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी प्रदान की। मैन ऑफ द मैच अर्जुन, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अंकुश, गेंदबाज बिंटू चुने गए। कमेंट्री अनिल वर्मा ने की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें