फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : आरएमपीयू ले रही 1500 रुपये व आगरा विवि ने तय किया 800 रुप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) और डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के कुलाधिपति राज्यपाल हैं, लेकिन दोनों विश्वविद्यालयों में प्रति सेमेस्टर के परीक्षा शुल्क अलग-अलग हैं। आरएमपीयू जहां 1500 रुपये ले रही हैं, वहीं आगरा विवि ने प्रति सेमेस्टर का शुल्क 800 रुपये तय किया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज के महाविद्यालय डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संबद्ध थे, लेकिन आरएमपीयू बनने से इन जिलों के महाविद्यालय इससे संबद्ध हो गए हैं। दोनों विश्वविद्यालय के सेमेस्टर के परीक्षा शुल्क में अंतर होने को लेकर छात्र नेता बल्देव चौधरी सीटू ने कहा कि यह छात्रों के साथ लूट है। इसके लिए विवि ने आदेश भी जारी कर दिया है। इस संबंध में आरएमपीयू के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2022-23 शैक्षिक सत्र से 800 रुपये सेमेस्टर के परीक्षा शुल्क में लिए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन स्तर से निर्धारित प्रति सेमेस्टर शुल्क
बीए, बीएससी, बी.कॉम, बीबीए, बीसीए, बीएफए, बीएड, बीपीएड, बीजेएमसी, बीएफए, बी.वोक - 800 रुपये
एलएलबी, बीएससी, एग्रीकल्चर (ऑनर्स), विधि (ऑनर्स), बी.टेक, बीएससी, बायोटेक, बी.लिब - 1000 रुपये
बीडीएस, नर्सिंग, बीएएमएस, बीयूएमएस - 1500 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें