फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Nagar Nigam: जलभराव से निपटने की तैयारी... मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे निगम के अधिकारी

Mon, 30 Jun 2025 02:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अवकाश से लौटे नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मातहतों की जमकर क्लास ली और जलभराव के पुख्ता इंतजाम का निर्देश दिया।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में भारी बारिश और जलभराव की समस्याओं से निपटने के लिए नगर निगम एक्शन मोड में है। अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए निगम के सभी अधिकारियों के मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी लगा दी गई है। पंपिंग स्टेशन के साथ ही अतिरिक्त मोबाइल सेट एक्टिव किए जा रहे है।

विज्ञापन


पहली बारिश में पूरा शहर जलमग्न होने से नगर निगम के नाला सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। इसके बाद निगम जल निकासी की समस्या के समाधान में जुट गया। अवकाश से लौटे नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मातहतों की जमकर क्लास ली और जलभराव के पुख्ता इंतजाम का निर्देश दिया। महाप्रबंधक जल पीके सिंह, मुख्य अभियंता सुरेश चंद और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार को जलभराव वाले स्थलों और पंपिंग स्टेशनों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने रामघाट रोड, किशनपुर, सुदामापुरी, गुरुद्वारा रोड, गूलर रोड, छर्रा अड्डा पंपिंग स्टेशन, शाहजमाल पंपिंग स्टेशन, मैरिस रोड और सराय रहमान पंपिंग स्टेशन को जांचा तो सभी पूरी क्षमता से चलते मिले। छर्रा अड्डा, सराय रहमान और शाहजमाल में बिजली न होने से पंपिंग स्टेशन बंद मिले। इस पर उन्होंने जनरेटर लगाकर नियमित रूप से पंप सेट चलाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम 72 घंटे एक्टिव

नगर निगम का कंट्रोल रूम नंबर 05712750250, 7500441344 अगले 72 घंटों तक एक्टिव रहेगा। नगर निगम एसएफआई, कलस्टर प्रभारी, और जोनल अधिकारियों को अपने-अपने आवंटित वार्ड व सर्किल में तैनात रहेंगे। मोबाइल नंबर एक्टिव रखें। चेतावनी दी कि अगर नंबर बंद मिला तो कार्रवाई तय है।

नगर निगम ने जारी की एडवाइजरी
  • शहर में विभिन्न स्थानों पर हो रहे निर्माण के लिए खुदे हुए गड्ढों को बंद किया जाए।
  • सीएम ग्रिड के निर्माणाधीन स्थलों के पास बैरिकेड्स, सेफ्टी बैरियर और साइन बोर्ड लगाए जाएं।
  • नगर निगम के गांधी पार्क शेल्टर होम को राहत शिविर के रूप में तब्दील किया जाए
  • जर्जर और गिरासू भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर अन्य सुरक्षित स्थारों पर शिफ्ट होने की सलाह।
  • नाला कटान की स्थिति में उपयोग के लिए बालू और बदरपुर के कट्टे भरकर रखने के निर्देश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें