एक दूसरे से भिड़े भाजपा पार्षद
बोर्ड की बैठक के दौरान भाजपा पार्षद नरेंद्र सैनी और बॉबी आपस में भिड़ गए। पार्षद बॉबी द्वारा सोशल मीडिया पर कोई वीडियो पोस्ट करने से पार्षद नरेंद्र सैनी नाराज थे। इस दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद पार्षद योगेश सिंघल और नरेंद्र सैनी में भिड़ंत हो गई। इस दौरान भी अपशब्द बोले गए। दोनों मामलों में सपा व भाजपा के पार्षदों ने बीच बचाव करा कर शांत कराया।
पार्षद के आरोप पर नगर आयुक्त एक्ट व नियम को बता कर दिया जवाब
पार्षद कुलदीप पांडेय ने बैठक को अवैध करार देते हुए नगर निगम में राष्ट्रपति शासन लागू होना बताया। कहा कि पार्षदों से सिर्फ काम मांग कर उन्हें घर भेज दिया जाता है। नियमों का हवाला देकर कहा कि बिना कार्यकारिणी में पुनरीक्षित बजट रखे पास करना अवैध है। 25 मिनट कुलदीप पांडेय के सवाल और नगर आयुक्त के जवाब को पूरा सदन सुनता रहा। पार्षद नियमों की धज्जियां उड़ाने की बात कहते रहे, वहीं नगर आयुक्त एक्ट और नियम को बखूबी बता कर उन्हें जाने को मजबूर कर दिया।
सपाईयों ने फर्जी मुकदमा वापस लेने का पोस्टर लेकर किया विरोध
बोर्ड की बैठक के बाद सपा पार्षद शाहिद अब्बासी और तारिक ने महापौर के सामने नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने का पोस्टर लेकर विरोध किया। इस दौरान नारेबाजी भी की। इसके बाद सभी सपा पार्षदों ने नगर आयुक्त से मिल कर मुकदमा वापस लेने की बात कही।
यह भी जानें
- 01-04-2025 को प्रारंभिक अवशेष-47447.03 लाख रुपये (474 करोड़)
- बजट ( 2025-26) की अनुमानित प्रस्तावित आय 106608.76 लाख रुपये (1066 करोड़)
- कुल योग- 154055.79 लाख रुपये (1540 करोड़)
- बजट ( 2025-26) का अनुमानित प्रस्तावित व्यय-137358.53 लाख रुपये (1373 करोड़)
- 31-03-2026 को अनुमानित अंतिम अवशेष 16697.26 लाख रुपये (166 करोड़)