फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ नगर निगम: विरोध-हंगामा के बीच 40 मिनट में 1540 करोड़ का बजट पास, एक-दूसरे से भिड़े भाजपा पार्षद

Sun, 01 Mar 2026 01:03 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बोर्ड की बैठक के दौरान भाजपा पार्षद नरेंद्र सैनी और बॉबी आपस में भिड़ गए। पार्षद बॉबी द्वारा सोशल मीडिया पर कोई वीडियो पोस्ट करने से पार्षद नरेंद्र सैनी नाराज थे। इस दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद पार्षद योगेश सिंघल और नरेंद्र सैनी में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
भाजपा पार्षद बॉबी और नरेंद्र सैनी में होती नोकझोंक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ नगर निगम बोर्ड की छठवीं बैठक 28 फरवरी को हैबीटेट सेंटर सभागार में हुई। पार्षदों के हंगामे और हो-हल्ला के बीच मात्र 40 मिनट में बोर्ड ने 1540 करोड़ रुपये के पुनरीक्षित बजट को पास कर दिया। इनमें 1373 करोड़ रुपये शहर के विकास और निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन पर खर्च होंगे।

विज्ञापन


अक्तूबर में होने वाली पुनरीक्षित बजट की बैठक पांच माह बाद फरवरी में हुई। यही नहीं बोर्ड की 12 सदस्यों वाली कार्यकारिणी का समय अगस्त में समाप्त हो गया था। इसके बाद सितंबर माह में नवीन कार्यकारिणी का गठन होना था। मगर जब-जब नवीन कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक हुई, विवादों की भेंट चढ़ गई। ऐसे में बजट कार्यकारिणी के सामने प्रस्तुत नहीं किया। वित्तीय वर्ष समाप्त होने से माह भर पहले शनिवार को नगर निगम ने बोर्ड की बैठक बुलाई और पुनरीक्षित बजट को पार्षदों के समक्ष रख दिया। 

11 बजे शुरू होने वाली बोर्ड की बैठक 55 मिनट देरी से शुरू हुई। 11 बजकर 50 मिनट पर महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा सभागार में दाखिल हुए। 11 बजकर 55 मिनट पर बैठक शुरू हुई। सबसे पहले पार्षद कुलदीप पांडेय ने माइक लिया और पार्षदों को संबोधित कर उनके अधिकारों के बारे में बताया। इसके बाद महापौर से कार्यकारिणी के समक्ष पुनरीक्षित बजट पेश न होने को गंभीर बताते हुए बोर्ड की बैठक को अवैध करार दे दिया। इसके बाद 12.22 मिनट पर बैठक का बहिष्कार कर चले गए। 12:23 पर सपा पार्षद मुशर्रफ ने माइक थामते हुए कटाक्ष किया कि विपक्ष की भूमिका में भाजपा है। ऐसे में बजट प्रस्तुत किया जाए। साढ़े 12 बजे सर्व सम्मति से बजट को मंजूरी मिल गई। राष्ट्रगान के बाद बोर्ड की बैठक समाप्त हो गई।

बोर्ड ने 1540 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट पास कर दिया है। इससे शहर में विकास कार्य और तेजी से कराया जाएगा। शहर को विकास के ऊंचे पायदान पर लाना ही हमारा लक्ष्य है।- प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त

विज्ञापन

शहर के विकास को लेकर नगर निगम पूरी तरह से कटिबद्ध है। इन पुनरीक्षित बजट के 1375 करोड़ रुपये शहर के विकास और स्वच्छता पर खर्च किए जाएंगे। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गलियों को भी सीसी किया जाएगा। साथ ही पूरा शहर जगमग होगा।- प्रशांत सिंघल, महापौर

एक दूसरे से भिड़े भाजपा पार्षद
बोर्ड की बैठक के दौरान भाजपा पार्षद नरेंद्र सैनी और बॉबी आपस में भिड़ गए। पार्षद बॉबी द्वारा सोशल मीडिया पर कोई वीडियो पोस्ट करने से पार्षद नरेंद्र सैनी नाराज थे। इस दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद पार्षद योगेश सिंघल और नरेंद्र सैनी में भिड़ंत हो गई। इस दौरान भी अपशब्द बोले गए। दोनों मामलों में सपा व भाजपा के पार्षदों ने बीच बचाव करा कर शांत कराया।

पार्षद के आरोप पर नगर आयुक्त एक्ट व नियम को बता कर दिया जवाब
पार्षद कुलदीप पांडेय ने बैठक को अवैध करार देते हुए नगर निगम में राष्ट्रपति शासन लागू होना बताया। कहा कि पार्षदों से सिर्फ काम मांग कर उन्हें घर भेज दिया जाता है। नियमों का हवाला देकर कहा कि बिना कार्यकारिणी में पुनरीक्षित बजट रखे पास करना अवैध है। 25 मिनट कुलदीप पांडेय के सवाल और नगर आयुक्त के जवाब को पूरा सदन सुनता रहा। पार्षद नियमों की धज्जियां उड़ाने की बात कहते रहे, वहीं नगर आयुक्त एक्ट और नियम को बखूबी बता कर उन्हें जाने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

सपाईयों ने फर्जी मुकदमा वापस लेने का पोस्टर लेकर किया विरोध
बोर्ड की बैठक के बाद सपा पार्षद शाहिद अब्बासी और तारिक ने महापौर के सामने नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने का पोस्टर लेकर विरोध किया। इस दौरान नारेबाजी भी की। इसके बाद सभी सपा पार्षदों ने नगर आयुक्त से मिल कर मुकदमा वापस लेने की बात कही।

यह भी जानें
  • 01-04-2025 को प्रारंभिक अवशेष-47447.03 लाख रुपये (474 करोड़)
  • बजट ( 2025-26) की अनुमानित प्रस्तावित आय 106608.76 लाख रुपये (1066 करोड़)
  • कुल योग- 154055.79 लाख रुपये (1540 करोड़)
  • बजट ( 2025-26) का अनुमानित प्रस्तावित व्यय-137358.53 लाख रुपये (1373 करोड़)
  • 31-03-2026 को अनुमानित अंतिम अवशेष 16697.26 लाख रुपये (166 करोड़)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें