फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सप्ताह में तीन दिन साइकिल से कार्यालय आएंगे नगर आयुक्त

विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर साइकिल चला कर पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश देते हुए नगर आयुक्त - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने संकल्प लिया है कि वह सप्ताह में तीन दिन इनोवा कार के बदले साइकिल से कार्यालय आएंगे। इसका उद्देश्य ईंधन और पर्यावरण बचाना है। साइकिल से नगर भ्रमण कर पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने का संदेश नगर वासियों को दिया।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर आयुक्त ने इनोवा के बदले महानगर में साइकिल से निकले। लाल डिग्गी से मेडिकल रोड, रामघाट रोड, किशनपुर तिराहा, क्वार्सी बाईपास, सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, कठपुला, घंटा घर, रेलवे स्टेशन, तस्वीर महल रोड, शमशाद मार्केट आदि का साइकिल से भ्रमण किया। पर्यावरण बचाओ पेड़ लगाओ अभियान की शुरूआत करते हुए पौधे भी लगाए। अपने अधीनस्थों को कम से कम पांच पौधे लगाकर उन्हें गोद लेने का संकल्प दिलाया। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वह अपने घर, आंगन और आसपास में पौधे अवश्य लगाएं। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह, रोहित सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण बचाने के लिए कम से कम ईंधन गाड़ियों का प्रयोग करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें