फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: अलीगढ़ सांसद फिर बोले यूनिवर्सिटी पर, संसद में कहा- एएमयू में एससी, एसटी-ओबीसी बच्चों का घोंटा जा रहा गला

Tue, 06 Aug 2024 02:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सदन में सतीश गौतम ने कहा कि एएमयू केंद्रशासित है और केंद्र के धन से चलती है। इससे पहले का केंद्रशासित विश्वविद्यालय बीएचयू है। मगर वहां एससी, एसटी व ओबीसी को आरक्षण की व्यवस्था है। मगर यहां नहीं है।
विज्ञापन
अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ क सांसद सतीश गौतम ने एक बार फिर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण का मुद्दा उठाया है। संसद में उन्होंने कांग्रेस को घेरा और कहा कि कांग्रेस के शिक्षा मंत्री के पत्र के चलते यहां आरक्षण न देकर इन बच्चों का गला घोंटा जा रहा है। एक तरफ कांग्रेस एससी-एसटी, ओबीसी की बात करती है। वहीं, केंद्र के धन से संचालित इस संस्थान को अल्पसंख्यक बता दिया। उन्होंने सदन में एएमयू में आरक्षण व्यवस्था लागू करने की मांग रखी।

विज्ञापन


सदन में सतीश गौतम ने कहा कि एएमयू केंद्रशासित है और केंद्र के धन से चलती है। इससे पहले का केंद्रशासित विश्वविद्यालय बीएचयू है। मगर वहां एससी, एसटी व ओबीसी को आरक्षण की व्यवस्था है। मगर यहां नहीं है। इसके पीछे की वजह उन्होंने बताया कि कांग्रेस काल में कांग्रेस के शिक्षा मंत्री ने पत्र जारी कर इसे अल्पसंख्यक संस्थान बता दिया था। जिसकी वजह से यह हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस एससी, एसटी व ओबीसी की बात कर रही है, जबकि कांग्रेस की वजह से ये बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। उनका गला घोंटा जा रहा है। केंद्र के धन से संचालित विश्वविद्यालय में ऐसा क्यों। उन्होंने इस संस्थान में आरक्षण लागू करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें